सचिन को पीछे छोड़ CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Ruturaj Gaikwad: चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का शानदार प्रदर्शन जारी है। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। गायकवाड़ रन बनाने के मामले में सचिन से आगे निकल गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • गायकवाड़ ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
  • रन बनाने के मामले में छोड़ा पीछे
  • चेन्नई और पंजाब का मुकाबला

Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज का शानदार प्रदर्शन जारी है। पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दरअअसल आईपीएल में रन बनाने के मामले में उन्होंने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। मैच शुरू होने से पहले गायकवाड़ को इसके लिए 29 रन की दरकार थी। गायकवाड़ ने जैसे ही अपना 29वां रन लिया उन्होंने मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 2,334 रन से आगे निकल गए हैं। गायकवाड़ ने सैम करन की गेंद पर चौका लगाकर यह आंकड़ा पूरा किया। हालांकि, वह अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए और 21 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें राहुल चाहर ने जितेश शर्मा के हाथो कैच करवाया।

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-IPL)

सचिन ने ये रन 78 मैच खेलकर बनाए थे। गायकवाड़ ने 63वें मैच ही इस आंकड़े को पार कर लिया है। गायकवाड़ के नाम 18 अर्धशतक और दो शतक भी हैं, जबकि सचिन ने अपने आईपीएल करियर में 1 शतक और 13 अर्धशतक लगाए थे।

End of Feed