IND vs NZ T20: भारत को करारा झटका, युवा बल्लेबाज सीरीज से बाहर, पांड्या ने बताया कौन-कौन करेगा ओपनिंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 26, 2023, 09:33 PM IST

Hardik Pandya Press Conference: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले करारा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा है कि शुभमन गिल ही ओपनिंग करेंगे और पृथ्वी शॉ को अभी इंतजार करना होगा।

IND vs NZ T20 Series: सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ कलाई की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ को रिहैबिलिटेशन के लिये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘वह कलाई की चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हैं।’’ गायकवाड़ ने एक वनडे और नौ टी20 खेले हैं । उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में भारत के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। वहीं टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले टी20 के लिए ओपनिंग की स्थिति साफ कर दी है।

hardik pandya ahead of ind vs nz 1st t20i

हार्दिक पांड्या (AP)

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने बृहस्पतिवार को कहा कि फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में पृथ्वी साव पर तरजीह मिलेगी जिन्होंने टीम में वापसी की है। वनडे में गिल के शानदार फॉर्म को देखते हुए हार्दिक ने कहा कि उनका चयन तय है । गिल ने पिछली चार पारियों में एक दोहरे शतक समेत तीन शतक लगाये । गिल और ईशान किशन पारी की शुरूआत करेंगे।

End of Feed