Ruturaj Gaikwad Century: रुतुराज गायकवाड़ ने मचाया रायपुर में धमाल, 77 गेंद में जड़ा वनडे करियर का पहला शतक

रुतुराज गायकवाड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में करियर का पहला शतक आतिशी अंदाज में पूरा किया। ऐसा रहा रुतुराज की पहली शतकीय पारी का हाल।

रायपुर: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंद में आतिशी शतक 12 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़ दिया। रुतुराज के क्रिकेट करियर का यह तीसरे पायदान से नीचे और अंतरराष्ट्रीय वनडे में पहली शतक है।

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (फोटो क्रेडिट BCCI X)

77 गेंद में पूरा किया अपना शतक

रुतुराज पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बल्लेबाजी करने उतरे। उस वक्त टीम इंडिया ने 2 विकेट 62 के स्कोर पर गंवा दिए थे। इसके बाद रुतुराज ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला। सीरीज के रांची में खेले गए पहले वनडे में 8 रन बनाकर आउट होने वाले रुतुराज ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक 52 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदले और अगले पचास रन अलगी 25 गेंद में 8 चौके और एक छ्कका जड़कर पूरा कर लिया।

End of Feed