RR vs LSG Pitch Report: राजस्थान और लखनऊ के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, RR vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match: आज (19 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग में दो मुकाबले खेले जाने हैं दिन का दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले, टूर्नामेंट में राजस्थान ने अब तक 7 में से दो मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की ने भी 7 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं। यहां हम जानेंगे राजस्थान और लखनऊ के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट और खास आंकड़े।

RR vs LSG Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल का 18वां सीजन हर मैच के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। सीजन के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स( Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants) का आमना सामना होने जा रहा है। मैच का आयोजन जयपुर (Jaipur) में होगा। अब तक टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम ने 7 मैचों में से दो में जीत दर्ज की हैं और 5 मैच गंवाए हैं। उन्होंने पंजाब और चेन्नई को शिकस्त दी है, जबकि हैदराबाद, कोलकाता, गुजरात, बेंगलुरू और दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लखनऊ की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं और चार मैच जीते और तीन मैच हारे हैं। लखनऊ को हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता और गुजरात के खिलाफ जीत मिली है। वहीं दिल्ली, पंजाब और चेन्नई के खिलाफ उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। आज राजस्थान और लखनऊ के बीच बड़ा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं।

RR vs LSG Jaipur Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में इनकी मौजूदा स्थिति देख लेते हैं। राजस्थान की टीम अंक तालिका में 4 अंक लेकर आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट (NRR) -0.714 है। दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के 8 अंक हैं और वो पांचवें स्थान पर काबिज है। लखनऊ का नेट रन रेट इस समय 0.086 है। अब जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के टक्कर के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। राजस्थान और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 5 मैच हो चुके हैं। जिसमें राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को केवल एक मैच में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला जयपुर में होने वाला है, इस मैदान के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो अब तक यहां पर राजस्थान और लखनऊ के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान राजस्थान और मेहमान लखनऊ के खाते में 1-1 मुकाबले गए हैं।

End of Feed