राजस्थान और कोलकाता के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज (26 March 2025) इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 18 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और डिफेंडिंग चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना होगा। दोनों टीमों का ये सीजन में दूसरा मैच होगा और दोनों ही टीमें अपना पहला मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरने जा रही है। मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा जो राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होमग्राउंड है। यहां हम जानेंगे आईपीएल 2025 में आज राजस्थान और कोलकाता के बीच खेले जाने मैच की पिच रिपोर्ट और इस ग्राउंड के अहम आंकड़े।

दुनिया की सबसे महंगी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 2025 सीजन में आज छठा मैच खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders) से होगा। इस आईपीएल मैच का आयोजन गुवाहाटी (Guwahati) में होने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में गुवाहाटी के मैदान पर पहला मैच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने इससे पहले अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। आज दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने उतरेंगी ताकि आईपीएल अंक तालिका में उनकी उपस्थिति दर्ज हो सके। आज होने वाले राजस्थान-कोलकाता मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई ऑलराउंडर रियान पराग (Riyan Parag) करेंगे। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में होगी।

RR vs KKR Pitch Report IPL 2025 Today Match

राजस्थान बनाम कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट

आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के मैच से पूर्व जानिए कि इन दोनों टीमों की आईपीएल इतिहास में कितनी बार भिड़ंत हो चुकी है और किसका पलड़ा भारी रहा है। अब तक राजस्थान और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 29 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर कांटे की रही है क्योंकि दोनों ही टीमों ने 14-14 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। आज होने वाला मुकाबला गुवाहाटी में होगा तो इस वेन्यू पर इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों के आंकड़े पर भी निगाह डाल लेते हैं। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस ग्राउंड पर आज तक सिर्फ एक आईपीएल मैच खेला जाना था, लेकिन वो मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

End of Feed