RR vs GT Flashback: हार्दिक के कमाल से राजस्थान को हरा चैंपियन बना था गुजरात टाइटंस

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 5, 2023, 10:55 AM IST

RR vs GT Flashback: आईपीएल के 48वें मैच में पिछले बार की विजेता गुजरात टाइटंस का सामना रनर-अप टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा। पिछले सीजन में फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस बार भी दोनों टीम टॉप चार में बनी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला
  2. पिछले सीजन का फाइनल खेली थी दोनों टीम
  3. हार्दिक के प्रदर्शन से जीता था गुजरात

RR vs GT Flashback: आईपीएल के 48वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने होगी। गुजरात 9 में से 6 मुकाबला जीत कर नंबर वन पर है तो राजस्थान की टीम 9 में से 5 मुकाबला जीत कर 5वें नंबर पर है। यदि उसे टॉप 4 में जगह बनानी है तो यह मुकाबला जीतना होगा।

rr vs gt flashback

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस

दोनों टीम की राइवलरी की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम अब तक 4 बार आपस में खेल चुकी है, जिसमें 3 बार बाजी गुजरात के हाथ लगी है तो एक बार राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है। लेकिन आज बात आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले की जो इन दो टीमों के बीच ही खेला गया था और गुजरात ने आसानी से 7 विकेट से मुकाबला जीत कर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी।

End of Feed