RR vs CSK Today IPL Match, RR बनाम CSK Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को रोमांचक मैच में पटखनी देकर खोला जीत का खाता, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत (RR vs CSK Head to Head)
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीस मुकाबलों में 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं, वहीं 16 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स विजय हासिल की है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में होने वाला है। इस मैदान पर दोनों का पहली बार आमना-सामना हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11( RR and CSK Playing XI)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शेमरॉन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफरा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई को राजस्थान ने दी 6 रन से मात
चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान के खिलाफ 6 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ है। सीएसके जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बना सकी। जडेजा 32(22) रन बनाकर और ओवरटन 11(4) रन बनाकर नाबाद रहे।RR vs CSK LIVE SCORE: धोनी बने संदीप शर्मा का शिकार, हेटमायर ने लपका शानदार कैच
पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने मिड ऑन बाउंडी पर शानदार डाइविंग कैच लपका। धोनी 16 (11) रन बनाकर पवेलियन लौटे।RR vs CSK LIVE SCORE: 19 ओवर में सीएसके ने बनाए 5 विकेट पर 163 रन
धोनी और जडेजा ने तुषार देशपांडे के ओवर में 19 रन बटोरकर चेन्नई को जीत के करीब पहुंचा दिया है। जीत के लिए चेन्नई को अंतिम ओवर में 20 रन बनाने हैं। जडेडा 31(21) और धोनी 16(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: 18 ओवर में सीएसके ने बनाए 5 विकेट पर 144 रन
चेन्नई ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। जडेजा 2419 और धोनी 4 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 12 गेंद में सीएसके को 39 रन और बनाने हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: सीएसके ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 138 रन
चेन्नई ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। जडेजा 20 (16) और धोनी 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: रुतुराज बने हसरंगा का चौथा शिकार
वनिंदु हसरंगा ने एक छोर थामे थड़े रुतुराज गायकवाड़ की पारी का अंत 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कर दिया। रुतुराज 63 (44) रन बनाकर जायसवाल के हाथों लपके गए। 129 के स्कोर पर सीएसके को पांचवां झटका लगा। इसके बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी करने उतरे।RR vs CSK LIVE SCORE: रुतुराज ने जड़ा अर्धशतक, 14 ओवर में चेन्नई ने बनाए 4 विकेट पर 111 रन
रुतुराज गायकवाड़ ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक 7 चौके की मदद से पूरा किया। 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। रुतुराज 55 (40) और रवींद्र जडेजा 5 (5) रन बनाकर नाबाद हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 72 रन चेन्नई को बनाने हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: हसरंगा की गुगली में फंसे विजय शंकर
12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेजी से बल्लेबाजी कर रहे विजय शंकर गच्चा खा गए। हसरंगा ने उन्हें बोल्ड करके राजस्थान रॉयल्स को चौथी सफलता दिलाई। चार में से तीन विकेट हसरंगा ने अपने नाम किए हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: शिवम दुबे बने हसरंगा का शिकार, पराग ने लपका शानदार कैच
चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे के रूप में लगा। पहली दो गेंद पर छक्का और चौका जड़ने के बाद तीसरी गेंद पर पराग ने दुबे का शानदार कैच लपक लिया। 72 रन के स्कोर पर तीसरा झटका सीएसके को लगा। दुबे 18 (10) रन बनाकर पवेलियन लौटे।RR vs CSK LIVE SCORE: 2019 के बाद 180+ लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2019 के बाद से 180 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई है। 8 बार ऐसे मौके सीएसके के सामने आए हैं और आठों बार वो नाकाम रही।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 62 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। रुतुराज 30 (24) और शिवम दुबे 8 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: राहुल त्रिपाठी बने हसरंगा का शिकार
आठवें ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने वनिंदु हसरंगा की गेंद पर पुल करने की कोशिश की और कैच दे बैठे। त्रिपाठी ने 23 (19) रन बनाए। 46 के स्कोर पर दूसरा झटका सीएसके को लगा।RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई ने 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 46 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 23 (18) और रुतुराज गायकवाड़ 23 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: सीएसके ने 5 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 27 रन
चेन्नई ने 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 20 (14) और रुतुराज 8 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 16 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 7(11) और राहुल त्रिपाठी 9(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए तुषार देशपांडे
राजस्थान के लिए दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। ओवर की तीसरी गेंद पर रुतुराज की कोहनी में जाकर गेंद लगी। रुतुराज गेंद के लगते ही दर्द से वो कराहने लगे।RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई को लगा पहला झटका, रचिन बने आर्चर का शिकार
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रचिन रवींद्र के रूप में लगा। रचिन विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। रचिन अपना खाता भी नहीं खोल सके।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 20 ओवर में बनाए रन 9 विकेट पर 182 पन
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रन का लक्ष्य मिला है।RR vs CSK LIVE SCORE: हेटमायर बने पथिराना का शिकार
शिमरॉन हेटमायर 20वें ओवर की पहली गेंद पर पथिराना के खिलाफ छक्का जड़ने की कोशिश में रविचंद्रन अश्विन के हाथों लपके गए। उन्होंने 19 (16) रन बनाए। 176 के स्कोर पर राजस्थान को नौवां झटका लगा।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान को लगा सातवां झटका, आर्चर बने खलील का शिकार
राजस्थान रॉयल्स को 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सातवां झटका जोफ्रा आर्चर के रूप में लगा। आर्चर खाता खोले बगैर गायकवाड़ के हाथों लपके गए। 174 के स्कोर पर राजस्थान ने सातवां विकेट गंवाया।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 165/5 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। पराग 37 (25) और हेटमायर 11 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 16 ओवर में बनाए 5 विकेट पर
राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर में बनाए 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। पराग 26 (21) और हेटमायर 10 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: हसरंगा बने जडेजा का शिकार, विजय शंकर ने लपका शानदार कैच
राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका वनिंदु हसरंगा के रूप में पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। हसरंगा का विजय शंकर ने शानदार कैच लपक लिया। उन्होंने 4(5) रन बनाए। 140 के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई थी।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 14 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 140 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। रियान पराग 23 (18) और वनिंदु हसरंगा 4(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: जुरेल बने नूर अहमद का शिकार
नीतीश राणा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल को नूर अहमद ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर मथीशा पथिराना के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 3 (7) रन बनाए। 134 के स्कोर पर राजस्थान को चौथा झटका लगा।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 13 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 132 रन
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। रियान पराग 22 (17) और ध्रुव जुरेल 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 12 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 129 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। 12वें ओवर में अश्विन ने 17 रन लुटाए लेकिन नीतीश राणा का बड़ा विकेट भी हासिल किया। रियान पराग 19 (15) और ध्रुव जुरेल 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: नीतीश बने अश्विन का शिकार , खत्म हुई 81 रन की आतिशी पारी
नीतीश राणा पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन की चालाकी भरी व्हाइड बॉल पर स्टंपिंग हो गए। नीतीश 81(36) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के जड़े। 124 के स्कोर पर राजस्थान ने तीसरा विकेट गंवाया।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 99 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 99 रन, नीतीश राणा 33 गेंद में 77 और रियान पराग 4(8) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: नीतीश राणा बाल बाल बचे
नीतीश राणा को नौवें ओवर में फील्ड अंपायर ने एलबीडब्लू करार दिया लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसला बदल दिया।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने बनाए 8 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 61 (27) और रियान पराग 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान को लगा दूसरा झटका, सैमसन बने नूर का शिकार
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। सैमसन नूर अहमद की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 20 (16) रन बनाए। 86 के स्कोर पर राजस्थान को दूसरा झटका लगा।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 7 ओवर में 86 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 60 (25) और संजू सैमसन 19 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: पॉवरप्ले में राजस्थान ने बनाए 1 विकेट पर 79 रन
राजस्थान रॉयल्स ने नीतीश राणा के आतिशी अर्धशतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 ओवर में 1 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। राणा 58 (22) और सैमसन 16 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: नीतीश राणा ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
नीतीश राणा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 21 गेंद में आतिशी अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के जड़े।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 5 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 64 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। नीतीश राणा 44 (17) और संजू सैमसन 15(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने पूरे किए 50 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 4.2 ओवर में 50 रन नीतीश राणा के शानदार छक्के की बदौलत पूरे कर लिए।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 45 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 13 (8) और नीताश राणा 27 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 3 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 29 रन
राजस्थान ने 3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। सैमसन 6(6) और राणा 18 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।RR vs CSK LIVE SCORE: जैमी ओवरटन की हुई पहले ही ओवर में धुनाई
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले इंग्लिश पेसर जैमी ओवरटन की उनके पहले ही ओवर में जमकर धुनाई हुई। ओवरटन ने 14 रन पारी के दूसरे ओवर में लुटा दिए। नीतीश राणा 17 (8) और संजू सैमसन 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।Asian Para Games 2026: 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे एशियन पैरा गेम्स के लिए 275 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 62 खिलाड़ी
मैकुलम और फ्लेमिंग ने बना ली अपनी टीम, CSK के पूर्व कोच को किया शामिल
SA vs AUS Day-4 Stump: जीत से 6 विकेट दूर ऑस्ट्रेलिया, चौथा दिन भी रहा कमिंस एंड कंपनी के नाम
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले दो मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा
© 2026 Times Horizon Private Limited
