RR vs CSK Pitch Report: राजस्थान और चेन्नई के बीच गुवाहाटी में मुकाबला आज, जानिए मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, RR vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (30 March 2025) आईपीएल के 18वें सीजन में 11वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें। इस मैच का आयोजन राजस्थान रॉयल्स के दूसरे घरेलू मैदान यानी गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस आईपीएल 2025 मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को इसी मैदान पर खेले गए सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ उसके घर पर भी राजस्थान को हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अबतक खेले दो मुकाबलों में से एक में जीत और एक में हार मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद उसे आरसीबी के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। यहां हम जानेंगे राजस्थान बनाम चेन्नई आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े सभी आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2025 में होगी राजस्थान-चेन्नई के बीच मैच
  • गुवाहाटी में खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला
  • स्पिनर्स के लिए मददगार हो सकती है गुवाहाटी की पिच

RR vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज का एक और शानदार मैच फैंस को रोमांचित करने वाला है। इस मैच में टक्कर होगी राजस्थान रॉयल्स और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings) की टीमों के बीच। इस मैच का आयोजन गुवाहाटी (Guwahati) में होने जा रहा है। आईपीएल 2025 में अब तक राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ने दो-दो मैच खेल चुके हैं। इस आईपीएल 2025 मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को इसी मैदान पर खेले गए सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ उसके घर पर भी राजस्थान को हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अबतक खेले दो मुकाबलों में से एक में जीत और एक में हार मिली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद उसे आरसीबी के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में जब रविवार शाम को जब दोनों टीमें एक दूसरे से दो-दो हाथ करने उतरेंगी तो दोनों की नजर मैच में जीत दर्ज करने पर होगी। राजस्थान की टीम ने आईपीएल का खिताब एक बार जीता है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की आईपीएल चैंपियन है। इस मैच में राजस्थान की कमान कार्यवाहक कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) संभालते नजर आएंगे। सीजन के पहले तीन मैच के लिए उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करेंगे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

RR vs CSK Pitch Report Today Match

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ आंकड़े कैसे रहे हैं। अब तक राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीस मुकाबलों में 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं, वहीं 16 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स विजय हासिल की है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में होने वाला है। इस मैदान पर दोनों का पहली बार आमना-सामना हो रहा है।

End of Feed