RCB vs CSK: रोमारियो शेफर्ड ने खोला विस्फोटक पारी के पीछे का राज, खलील अहमद पर ऐसे किया प्रहार

Romario Shephard reacts to half century: वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जमकर प्रहार किया। शेफर्ड ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया इसके बाद उन्होंने बड़ा खुलासा किया है।

Romario Shephard reacts to half century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के वेस्टइंडीजी बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाज खलील अहमद के 'भ्रमित' हाव-भाव को पढ़कर उन पर जोरदार हमला बोला, जिससे टीम को दो रनों की रोमांचक जीत दिलाने में मदद मिली।

romario shephard

रोमारियो शेफर्ड (फोटो- BCCI/IPL)

शेफर्ड ने महज 14 गेंदों में नाबाद 53 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उन्होंने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाकर आरसीबी को 5 विकेट पर 213 रन का भारी स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed