Rohit Sharma century, IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के अंंतिम मुकाबले में आखिरकार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला गरजा और इस बार वो शतक बनाकर ही माने। लंबे समय से वनडे शतक से दूर रहे रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेलते हुए अपना 30वां वनडे शतक पूरा किया और वो वनडे इतिहास में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने।
रोहित शर्मा ने जड़ा 30वां वनडे शतक
रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शुरुआत से ही अपने पिछले मैच की लय को बनाकर रखा। दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन इस बार भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा था। रोहित शर्मा ने सबसे पहले 41 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी को भी पूरा किया।
इसके बाद रोहित शर्मा ने अपने रनों की रफ्तार बढ़ा दी और देखते-देखते उन्होंने गेंदों में अपना 30वां वनडे शतक पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने 27वें ओवर में आउट होने से पहले 85 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 9 चौके शामिल रहे। उन्होंने इस दौरान गिल के साथ पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी को भी अंजाम दिया।
ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बने
रोहित शर्मा वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 शतक जड़ने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित शर्मा को इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ा है। रोहित शर्मा ने 2007 से 2023 के बीच 241 वनडे मैचों में ये कमाल किया है। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी की है। दिलचस्प बात ये है कि 30 वनडे शतक जड़ने वाले चार खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ी भारतीय हैं। ये हैं वो नाम..1. सचिन तेंदुलकर - 49 वनडे शतक
2. विराट कोहली - 46 वनडे शतक
3. रिकी पोंटिंग - 30 वनडे शतक
4. रोहित शर्मा - 30 वनडे शतक
