थाल में सजाकर नहीं मिलता वर्ल्ड कपः भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 10, 2023, 09:25 PM IST

Rohit Sharma on ICC World Cup 2023: टीम इंडिया के हिटमैन व कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि भारत आगामी वनडे वर्ल्ड कप में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए ‘बेताब’ है और उसके पास खिताब जीतने के लिए ‘आत्मविश्वास’ है। भारत ने एक दशक से आईसीसी प्रतियोगिताओं में खिताब नहीं जीता है। टीम ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में धोनी की कप्तानी में जीता था।

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार को कहा कि भारत आगामी वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2023) में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए ‘बेताब’ है और उसके पास खिताब जीतने के लिए ‘आत्मविश्वास’ है। भारत ने एक दशक से आईसीसी प्रतियोगिताओं में खिताब नहीं जीता है। टीम ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी के रूप में जीता था जबकि इससे दो साल पहले स्वदेश में विश्व कप जीता था।

Rohit Sharma on World Cup 2023

रोहित शर्मा (AP)

रोहित ने यहां एक कार्यक्रम के इतर मीडिया से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी (50 ओवर का) विश्व कप नहीं जीता है। विश्व कप जीतना सपना है और यहां इसके लिए चुनौती पेश करने से खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको विश्व कप थाल में सजाकर नहीं मिलता, आपको कड़ी मेहनत करनी होती है और 2011 से इतने वर्षों से हम यही कर रहे हैं। हम सभी इसके लिए लड़ रहे हैं।’’

End of Feed