सांसे थम गई थी, रोहित ने बताया था जब टी20 वर्ल्ड कप में थर्ड अंपायर कर रहे थे सूर्या के कैच का निर्णय

भारत ने 29 जून 2024 को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। एक साल बाद उस पल को याद करते हुए रोहित ने कहा कि उस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकते। सूर्यकुमार यादव ने दबाव में लॉन्ग-ऑफ पर डेविड मिलर का कैच पकड़कर पूरा मैच बदल दिया।

रोहित शर्मा इस समय भारत के वनडे कप्तान हैं। इससे पहले उन्होंने टी20 विश्व कप अपनी कप्तानी में जीता था। 'हिटमैन' ने एक साल पहले बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की जीत के साथ भारत को बहुप्रतीक्षित आईसीसी ट्रॉफी दिलाई थी। रोहित ने माना है कि उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने दबाव में लॉन्ग-ऑफ पर डेविड मिलर का जो कैच पकड़ा था, उसने मैच का रुख तय कर दिया। यह उस खिताबी मैच का निर्णायक पल था।

suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव (साभार-X)

रोहित ने जियो हॉटस्टार से कहा, “सूर्यकु्मार लॉन्ग-ऑफ पर थे और ईमानदारी से कहूं तो, वह कैच मैच का सबसे अहम पल था। कैच लेने के बाद जब अंपायर यह तय कर रहे थे कि उन्होंने बाउंड्री रोप को छुआ है या नहीं। हर किसी की सांस थमी हुई थी। मैं लॉन्ग-ऑन पर था और इसे होते हुए देख रहा था। लग रहा था जैसे छक्का लगने वाला है, लेकिन सूर्यकुमार ने शानदार कैच लिया।”

End of Feed