विराट नहीं रोहित को पसंद है ये दो बैटर, फेवरेट गेंदबाज का भी बताया नाम

रोहित शर्मा ने एक रेडियो कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अपने फेवरेट बैटर और गेंदबाज के बारे में बताया है। मजे की बात यह है कि उनकी इस पसंद में विराट कोहली का नाम नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज का नाम लिया।

भारतीय टीम के कप्तान हिटमैन ने एक रेडियो कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अपने फेवरेट बैटर और बॉलर का नाम बताया है जिसे देखना उन्हें बेहद पसंद है।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-IPL)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उस बल्लेबाज के बारे में खुलकर बात की, जिसे वह वर्तमान में देखना पसंद करते हैं और जिस गेंदबाज से जूझना उन्हें पसंद है। वर्तमान में आईपीएल खेल रहे हिटमैन ने मंगलवार को दुबई आई 103.8 रेडियो पर बात की। बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉउली और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम लिया जिसकी बल्लेबाजी देखना उन्हें पसंद है।

End of Feed