IND vs AUS: 'ये हमारा घर नहीं है..' दुबई में टीम इंडिया को नाजायज फायदे के सवाल पर रोहित ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Rohit Sharma Slams Dubai Advantage Talks: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम केवल दुबई में ही मैच खेल रही है ऐसे में कई दिग्गजों द्वारा भेदभाव या फिर नाजायज फायदे की बात कही गई है इस पर कप्तान रोहित ने रिएक्ट किया है।

Rohit Sharma Slams Dubai Advantage Talks: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस धारणा को खारिज कर दिया है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सारे मैच दुबई में खेलने से भारत को कोई फायदा हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुबई भारत का घरेलू मैदान नहीं है और यहां की पिचों ने टीम को अलग-अलग तरह की चुनौतियां दी हैं।

Rohit Sharma press conference

रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस (फोटो- X)

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने यह दावा किया था कि भारत को सारे मैच एक ही जगह पर खेलने से दूसरी टीमों के मुकाबले हालात के अनुकूल ढलने में मदद मिली है। हालांकि, रोहित ने इस दावे को गलत ठहराते हुए कहा कि दुबई की पिचें हर मैच में अलग व्यवहार करती हैं।

End of Feed