बांग्लादेश ने एशिया कप 2023 में वो कर दिखाया जो श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी टीम नहीं कर पाई। सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 6 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 259 रन ही बना पाई। शुभमन गिल ने 121 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया (साभार-BCCI)
हार के बाद क्या बोले कप्तान रोहित
बांग्लादेश से हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेशी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा 'इसका क्रेडिट बांग्लादेश के गेंदबाजों को जाता है।
शुभमन और अक्षर की तारीफ की रोहित ने 121 रन की पारी खेलने वाले शुभमन गिल और 42 रन की पारी खेलने वाले अक्षर पटेल की तारीफ की। अक्षर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन वह मैच खत्म नहीं कर सके। गिल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। वह अपने गेम को बैक करते हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।
प्लेइंग इलेवन में 5 बदलाव करने पर बोले रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को यहां एशिया कप के अंतिम सुपर फोर मैच में बांग्लादेश से मिली छह रन की हार के बाद अंतिम एकादश में किये पांच बदलाव पर कहा कि वे व्यापक पहलू को देखते हुए कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे।
उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हम विश्व कप को देखते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी ‘गेम टाइम’ देना चाहते थे। हम इस मैच में जैसा खेलना चाहते थे, वैसा नहीं हुआ। हम कुछ ऐसे खिलाड़ियों को लाना चाहते थे जो विश्व कप में खेल सकते हैं। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।
