T20 World Cup 2024: विश्व चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने की विराट की तारीफ, कहा-हर हाल में जीतना चाहता था खिताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2024, 05:14 AM IST

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खिताबी जीत को तीन चार साल की कड़ी मेहनत का नतीजा बताते हुए कहा कि विराट के फॉर्म में किसी को नहीं था संदेह।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया दूसरी बार बनी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
  • खत्म हुआ आईसीसी खिताब का 11 साल लंबा सूखा
  • भारत ने दी द. अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रन से मात

ब्रिजटाउन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ फाइनल में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया बल्कि इसके लिये पिछले तीन साल से कड़ी मेहनत कर रही थी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता।

T20 World Cup 2024 Champion Indian Cricket team (1)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी लेने जाते रोहित शर्मा

हर हाल में जीतना चाहता था खिताब

कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद विश्व कप जीतने वाले रोहित तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। विश्व चैंपियन बनने के बाद रोहित ने कहा,'मैं बता नहीं सकता कि इस समय कैसा महसूस कर रहा हूं। शब्दों में नहीं बता सकता। पिछली रात मैं सो नहीं सका। मैं हर हालत में जीतना चाहता था। यह बताना मुश्किल है कि पिछले तीन चार साल में हमने कितनी मेहनत की है। सिर्फ आज की बात नहीं है , इसके पीछे तीन चार साल की मेहनत है।'

End of Feed