Video: अपने बच्चों के साथ खेलते नजर आए रोहित शर्मा, पहली बार बेटे अहान के साथ सामने आई तस्वीर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पहली बार वो अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहली बार रोहित अपने बेटे अहान के साथ नजर आ रहे हैं। रोहित के साथ उनकी बेटी समायरा भी नजर आ रही हैं और तीनों मिलकर एक मैदान में खेल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद फिलहाल रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (साभार-X SCRENGRAB)

लॉर्ड्स में जड़ा था ऐतिहासिक शतक

रोहित शर्मा के लिए पिछला पखवाड़ा काफी रोचक रहा जहां उनके वनडे रिटायरमेंट की चर्चा तक होने लगी थी। हालांकि, उन्होंने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाकर उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 110 गेंद में 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रन की पारी खेली थी। उनकी यह पारी 388 रन का स्कोर चेज करते हुए आई। यह इस फॉर्मेट में भारत की ओर से पहला शतक था। हालांकि, भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 388 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने रोहित के शतक और विराट के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे सीरीड 1-2 से गंवा दिया।

End of Feed