बॉल टेंपरिंग के सवाल पर रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को दिया करारा जवाब, कहा-दिमाग खोलना जरूरी

रोहित शर्मा ने भारतीय तेज गेंदबाजों पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक द्वारा लगाए गए बॉल टेंपरिंग के आरोपों का करारा जवाब दिया है। जानिए रोहित ने इस बारे में क्या कहा?

गयाना: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अर्शदीप सिंह पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक द्वारा उठाए सवाल पर करारा जवाब दिया है। इंजमाम उल हक ने अजीबोगरीब दावा करते हुए इशारों-इशारों में कहा अर्शदीप सिंह जैसे भारतीय तेज गेंदबाज 2024 टी20 वर्ल्ड में लगातार गेंद से छेड़छाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अर्शदीप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी के 15वें ओवर में गेंद को रिवर्स स्विंग करा रहे थे। ऐसा कैसे संभव हैं।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

दिमाग खोलकर करनी चाहिए बात

ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने करारा जवाब दिया। रोहित ने कहा, यहां की पिचें सूखी हैं। अगर गेंद यहां रिवर्स स्विंग नहीं होगी तो कहां होगी। हमारे गेंदबाजों को ही नहीं दूसरी टीम के गेंदबाजों भी रिवर्स स्विंग करा रहे हैं। हम इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल रहे हैं। आपको इस बारे में दिमाग खोलकर सोचना चाहिए। अब इसके अलावा मैं इस बारे में क्या कहूं?

End of Feed