रोहित शर्मा ने आखिरकार मुंह खोला, कहा- 'आईपीएल का ये नियम क्रिकेट को कर देगा बर्बाद'

Rohit Sharma on Impact player rule: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। हिटमैन इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेल रहे हैं। हालांकि इसी टूर्नामेंट के एक बड़े नियम पर कप्तान ने नाराजगी जताई है और इसे भारतीय क्रिकेट के लिए खराब बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का किया विरोध
  • इससे भारतीय क्रिकेट को हो रहा नुकसान
  • इंटरव्यू में बताई विरोध की वजह

Rohit Sharma on Impact player rule: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 के बीच में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' के बहुत बड़े प्रशंसक नहीं हैं और उन्होंने यह भी बताया कि इससे भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ने में मदद क्यों नहीं मिलेगी।

Rohit Sharma on impact player rule

रोहित शर्मा (फोटो- IPL/BCCI/X)

रोहित ने आगे बताया कि नए नियम से वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे जैसे भारतीय ऑलराउंडरों को मदद नहीं मिल रही है। सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किल से ही खेलने का समय मिल पाया है, जबकि दुबे, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की है।

End of Feed