रोहित से मिलते ही इमोशनल हुई उनकी मां, प्यार ले लगाया गले, देखें दिल जीतने वाला VIDEO

Rohit Sharma mother Emotional Video: अपने देश को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी दिलाकर लौट रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का उनकी मां भी बेसब्री से इंतजार कर रही थी और जैसे ही रोहित उनके पास पहुंचे तो वे अपने आंसूओं को काबू में नहीं रख पाई और इमोशनल हो गईं।

Rohit Sharma mother Emotional Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपने देश लौट गई है। भारत लौटते ही फैंस द्वारा खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया जा रहा है। अपने देश को ट्रॉफी दिलाकर लौट रहे भारतीय कप्तान का उनकी मां भी बेसब्री से इंतजार कर रही थी और जैसे ही रोहित उनके पास पहुंचे तो वे अपने आंसूओं को काबू में नहीं रख पाई और इमोशनल हो गईं। बता दें कि टीम इंडिया तीन दिनों तक देश में फंसे रहने के बाद आखिरकार बारबाडोस से वापस लौटी और दिल्ली पहुंची।

rohit sharma mother

रोहित शर्मा की मां (फोटो- X)

पूरी टीम को प्रशंसकों से जोरदार स्वागत मिला, जो विश्व चैंपियन का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को विशेष नाश्ते के लिए आमंत्रित किया और बाद में ओपन बस विजय परेड के लिए मुंबई की यात्रा की। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में भी बड़ा कार्यक्रम हुआ जिसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

End of Feed