Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी तय करेगी रोहित का भविष्य, बीसीसीआई उठा सकती है बड़ा कदम

Rohit Sharma Future: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। इसमें भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को खेलने वाली है। ये टूर्नामेंट भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी बेहद ही खास होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका भविष्य इसी पर निर्भर है।

Rohit Sharma Future: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीसीसीआई ने रोहित से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद की योजनाओं को लेकर स्पष्टता मांगी है। यह कदम टीम इंडिया के लिए बदलाव आसान हो ये सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, खासकर 2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2027) और ओडीआई वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) को ध्यान में रखते हुए।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी तय करेगी रोहित का भविष्य, बीसीसीआई उठा सकती है बड़ा कदम

रोहित शर्मा की उम्र अभी 38 साल है, और 2027 तक वह 40 साल के हो जाएंगे। ऐसे में BCCI और चयनकर्ता दोनों फॉर्मेट में नए कप्तान की तलाश कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि 'चयनकर्ताओं और बोर्ड के लोगों ने पिछली चयन बैठक के दौरान रोहित से इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्हें बताया गया है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर निर्णय लेना होगा। टीम प्रबंधन की अगले WTC साइकल और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कुछ योजनाएं हैं, और वे चाहते हैं कि ट्रांजिशन सुचारु रूप से हो।"

End of Feed