Video: ऋषभ पंत ने छोड़ा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का आसान सा कैच, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

Rohit Sharma angry at Rishabh Pant: भारत ऑस्ट्रेलिया मैच में एक ऐसा पल भी आया जब रोहित शर्मा ने विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत पर एक सुस्त प्रयास के लिए चिल्लाया। वह दूसरे ओवर में कैच लेने से चूक गए और निराश हो गए। इसका वीडियो भी सामने आाया है।

Rohit Sharma angry at Rishabh Pant: रोहित शर्मा सोमवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में हर जगह मौजूद थे। कप्तान रोहित शर्मा ने एक यादगार पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने सोमवार को अपने आखिरी सुपर आठ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रोहित ने 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 181 रन बनाए और 24 रनों से हार गई। मैच में रोहित का गुस्से वाला रुप भी देखने को मिला।

rohit sharmaaa

रोहित शर्मा (फोटो- screengrab/x)

मैच में एक ऐसा पल भी आया जब रोहित शर्मा ने विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत पर एक सुस्त प्रयास के लिए चिल्लाया। वह दूसरे ओवर में कैच लेने से चूक गए और निराश हो गए। रोहित भी अपना संयम नहीं रख पाए और उन पर चिल्लाने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

End of Feed