भारत ने मेलबर्न में पाक को दी थी मात, उसी मैदान पर रोहित शर्मा ने तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 6, 2022, 09:18 PM IST

Rohit Sharma creates new World record: रोहित शर्मा ने जिंबाब्‍वे के खिलाफ जीत दर्ज करके एक नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड स्‍थापित किया है। भारत ने जिंबाब्‍वे को टी20 वर्ल्‍ड कप के सुपर-12 राउंड मैच में 71 रन से मात दी। रोहित शर्मा ने इसी के साथ बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने जिंबाब्‍वे के खिलाफ जीत के बाद नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया
  • टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की
  • रोहित शर्मा ने कप्‍तानी में बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

मेलबर्न: भारतीय टीम (India Cricket team) ने 23 अक्‍टूबर को मेलबर्न में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान (Pakistan Cricket team) को पटखनी दी थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार को उसी मेलबर्न मैदान में पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम (Babar Azam) का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय टीम ने रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के सुपर-12 राउंड में जिंबाब्‍वे को 71 रन से मात दी और इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड स्‍थापित कर दिया। रोहित शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाले कप्‍तान बन गए हैं।

रोहित शर्मा

भारत की जिंबाब्‍वे पर जीत 21वां मौका है जब रोहित शर्मा की कप्‍तानी में इस साल टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच जीता। इससे पहले पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम के नाम यह वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज था। बाबर आजम की कप्‍तानी में 2021 में पाकिस्‍तान ने 20 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर पूर्व पाकिस्‍तानी कप्‍तान सरफराज अहमद काबिज हैं, जिनके नेतृत्‍व में पाकिस्‍तान ने 2018 में 17 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर जमे हुए हैं। 2016 में धोनी की कप्‍तानी में भारत ने 15 जीत दर्ज की थी।

End of Feed