Rohit Sharma Test Captaincy: बीच आईपीएल में तय होगा रोहित की टेस्ट कप्तानी का भविष्य

Rohit Sharma Test Captaincy: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि रोहित शर्मा इस फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद चीजें तेजी से हिटमैन के पक्ष में बदली हैं। अब इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि रोहित इंग्लैंड दौरे पर टीम की कमान संभाल सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज
  • इंग्लैंड दौरे पर कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान
  • क्या रोहित जारी रखेंगे कप्तानी या फिर सामने आएगा नया नाम

Rohit Sharma Test Captaincy: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवाने के बाद रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी पर तलवार लटकने की चर्चा शुरू हो गई थी। आखिरी टेस्ट में जब उन्होंने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा तो इस चर्चा को और हवा मिल गई, लेकिन जल्द ही रोहित ने साफ कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट से कहीं नहीं जा रहे हैं और अब चैंपियंस ट्रॉफी की जीत ने सबकुछ बदल दिया है। इस ऐतिहासिक जीत ने उनकी कप्तानी के भविष्य पर चल रहे चर्चा पर भी विराम लगा दिया है और अब अगर आगामी इंग्लैंड दौरे पर वह टीम के कप्तान के तौर पर जाएं तो यह हैरानी की बात नहीं होगी। हालांकि, चयनकर्ताओं ने 20 जून से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

rohit Test Captaincy

रोहित शर्मा की टेस्ट कप्तानी (साभार-ICC)

रोहित पर दुबई में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत ने निश्चित रूप से कप्तान को राहत दी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या राष्ट्रीय चयन समिति चुनौतीपूर्ण टेस्ट फॉर्मेट पर फैसला लेते समय वनडे फॉर्मेट में सफलता पर विचार करेगी। टीम को पिछले डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) सायकल में छह शिकस्त मिली थी। भारत के लिए नया WTC सायकल इंग्लैंड सीरीज से शुरू होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया 5 टेस्ट खेलेगी जिसका पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा।

End of Feed