ग्रीम स्वान ने दिया रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकिन ऐसा बयान फैन्स को नहीं होगा हजम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 05:58 PM IST

ग्रीम स्वान ने हालिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की जीत के बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी को रोहित शर्मा से बेहतर करार दिया है।

धर्मशाला: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में रोहित शर्मा की कप्तानी बेन स्टोक्स से बेहतर नहीं थी लेकिन उनके गेंदबाजों ने कमाल किया जिससे भारत 4-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। श्रृंखला शुरू होने से आखिर तक स्टोक्स की नेतृत्व शैली ने सभी का ध्यान खींचा लेकिन रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम लगातार चार मैच जीत कर बड़े अंतर से श्रृंखला अपने नाम करने में सफल रही।

Ben Stokes And Rohit Sharma

बेन स्टोक्स और रोहित शर्मा

भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई जीत

स्वान ने पीटीआई टीवी से कहा,'मुझे नहीं लगता कि एक कप्तान के रूप में वह बेहतर थे क्योंकि उनके गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। उनके पास अच्छी मारक क्षमता थी। मुझे गलत मत समझो, रोहित शर्मा अच्छा कप्तान है लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप इस संदर्भ में कहते हैं कि स्टोक्स ने खराब कप्तानी की तो मुझे लगता है कि आप गलत कह रहे हैं।' स्वान ने कहा,'रोहित शर्मा के गेंदबाजों ने वास्तव में कमाल की गेंदबाजी की। पहले मैच में वे नहीं चल पाए लेकिन अंतिम चार मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके कप्तान का काम आसान किया।

End of Feed