IND vs SL ODI: श्रीलंका के खिलाफ रोहित के निशाने पर कोच गौतम गंभीर का रिकॉर्ड, एक कदम दूर हैं हिटमैन

श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में एक बार फिर जब रोहित और कोहली की जोड़ी मैदान पर उतरेगी तो उसके निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे। हिटमैन कोच गौतम गंभीर को पीछे छोड़ सकते हैं जो उनसे एक कदम की दूरी पर खड़े हैं।

13 दिसंबर से शुरू हो रहे भारत-श्रीलंका 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी है। इससे पहले रोहित शर्मा ने कमर कस ली है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें वह प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज हिटमैन के लिए उतनी खास नहीं रही थी। यही कारण है कि वह घरेलू सीरीज में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में रोहित के निशाने पर गौतम गंभीर के शतक का रिकॉर्ड है। हिटमैन केवल एक कदम दूर खड़े हैं।

ROHIT SHARMA AND VIRAT KOHLI

रोहित शर्मा और विराट कोहली (साभार-x)

गंभीर का रिकॉर्ड टूटना तय (Rohit Sharma Record vs Sri Lanka)

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की बात करें तो शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक 10 शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में फिलहाल रोहित शर्मा 5वीं पोजीशन पर हैं। रोहित के नाम 55 मैच की 53 पारी में 6 शतक हैं और फिलहाल वह गौतम गंभीर की बराबरी पर खड़े हैं। एक शतक जड़ते ही रोहित, गंभीर से आगे निकल जाएंगे।

विराट के निशाने पर संगकारा का रिकॉर्ड (Virat Kohli ODI Runs)

सबसे सफल बल्लेबाज की बात करें तो सचिन तेंदुलकर 80 पारी में 3,113 रन के साथ सबसे ऊपर हैं। विराट कोहली फिलहाल 5वीं पोजीशन पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 54 पारी में 2,652 रन बनाए हैं। 49 रन बनाते ही वह श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा से आगे निकल जाएंगे। संगकारा 71 पारी में 2700 रन के साथ फिलहाल तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), नमन धीर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव।

End Article
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। क...

End of Feed