Rohit Hundred in England: रोहित शर्मा का इंग्लैंड में बजा डंका, अलग-अलग वेन्यू पर 8 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने हिटमैन

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 34वां शतक केवल 84 गेंद में जड़ा। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के जड़े। रोहित शर्मा का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह 11 पारी के बाद आया है। इससे पहले रोहित ने साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान में अपना आखिरी शतक जड़ा था। उस मुकाबले में उन्होंने 125 रन की पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा की फॉर्म पर सवाल उठाने वालों को हिटमैन ने अपने अंदाज में जवाब दिया। रिटायर्मेंट के दावों के बीच रोहित ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी वनडे में शतक लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। रोहित लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। वहीं, शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रोहित 39 या उससे ज्यादा की उम्र में शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बने।

Rohit hundred in england

इंग्लैंड के राजा बने रोहिथ शर्मा।

इंग्लैंड और इंडिया के बीच खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज के आखिरी वनडे से पहले एक खबर आई कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। वहीं, उनके खराब फॉर्म की भी आलोचना हो रही थी। रोहित शांत रहे, लेकिन जब लॉर्ड्स में लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दमदार शतक जड़ा।

End of Feed