WTC Final के फॉर्मेट पर रोहित ने उठाया सवाल, गिल के कैच विवाद पर थर्ड अंपायर को दी सलाह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 11, 2023, 08:26 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश दिखे। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फॉर्मेट पर भी सवाल उठाया। इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल के विवादित कैच पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और थर्ड अंपायर को एक सलाह भी दे डाली।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फॉर्मेट पर रोहित शर्मा
  • शुभमन गिल के विवादित कैच पर भी दिया बयान
  • आईसीसी और थर्ड अंपायर को दी सलाह

आखिरकार एक बार फिर टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी के एक दम पास जाकर चूक गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी के अलावा कुछ भी टीम इंडिय के लिए अच्छा नहीं रहा। इसे आईपीएल की थकान कहें या फिर इस बड़े मैच से पहले वॉर्म-अप के लिए पर्याप्त समय न मिलना, जो भी हो लेकिन सच्चाई यही है कि टीम एक बार फिर आखिरी कदम पर चोक कर गई। हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो निराशा साफ उनके चेहरे पर देखी जा सकती थी। उन्होंने हार का जिम्मेदारी बल्लेबाजों को बताया और शुभमन गिल के विवादित कैच पर भी अपनी राय दी।

wtc final 2023 rohit sharma statement

रोहित शर्मा, कप्तान टीम इंडिया (साभार-AP)

WTC Final फॉर्मेट पर उठाया सवाल

End of Feed