रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ICC ने फैंस को दिया तोहफा

Rohit Sharma in ICC T20 World Cup 2026: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया।रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में हुए पिछले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

Rohit Sharma in ICC T20 World Cup 2026: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह घोषणा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार (25 नवंबर) को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान की, जहां टूर्नामेंट के कार्यक्रम का भी अनावरण किया गया।

Rohit Sharma Jay Shah PTI

रोहित शर्मा (फोटो- PTI)

रोहित ने बताया 'बड़ा सौभाग्य'

आईसीसी ब्रांड एंबेसडर नामित किए जाने के बाद रोहित शर्मा ने इसे अपने लिए 'बड़ा सौभाग्य' बताया। उन्होंने कहा, मैं आईसीसी और जय शाह को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। आईसीसी इवेंट का एंबेसडर होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे अभी बताया गया कि किसी भी सक्रिय खिलाड़ी को कभी आईसीसी एंबेसडर घोषित नहीं किया गया है, इसलिए यह मेरे लिए एक बड़ा सौभाग्य और एक महान सम्मान भी है। मैं बहुत आभारी हूं।"

End of Feed