आखिरकार रोहित शर्मा और विराट कोहली की ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया आई, जानिए क्या कहा

Rohit Sharma And Virat Kohli Reaction On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खेल जगत की तमाम हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिकेट फैंस को भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े चेहरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रतिक्रिया का इंतजार था, जो अब आ गई है। आइए जानते हैं कि दोनों ने क्या कहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑपरेशन सिंदूर पर खेल जगत की प्रतिक्रियाएं
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली की प्रतिक्रिया भी आई
  • भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने सेना को सलाम किया

भारतीय सेना ने जम्मू और पठानकोट सहित अपने सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को गुरुवार रात को तुरंत विफल कर दिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर भी हलचल तेज हो गई और सेना को बधाई संदेश देने की बौछार लग गई है। खेल जगत से कई बड़े नाम पहले ही अपनी बात कह चुके हैं लेकिन सभी को इंतजार था कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे बड़े नाम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) 'ऑपरेशन सिंदूर' पर क्या कहते हैं। आखिरकार उनकी प्रतिक्रिया भी आ गई है।

Rohit Sharma And Virat Kohli React On Operation Sindoor

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी (Instagram)

हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "हर गुजरते पल के साथ, हर फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है। हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए खड़े हैं। प्रत्येक भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना महत्वपूर्ण है। सभी सुरक्षित रहें। ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद।"

End of Feed