चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए इन दो भारतीय खिलाड़ियों का चलना जरूरी, सुरेश रैना ने बताया नाम

Champions Trophy 2025 Team India: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वे चाहेंगे कि एक और खिताब उनके नाम जरूर आए। इसके लिए दो बड़े खिलाड़ियों का चलना जरूरी है इनका नाम सुरेश रैना ने बताया है।

Champions Trophy 2025 Team India: पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और लंबे समय से टीम के उनके साथी विराट कोहली भले ही पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हों लेकिन उनका फॉर्म आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सफलता की कुंजी होगा।

Indian cricket team ap

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होगी और नौ मार्च तक चलेगी। भारत हाइब्रिड मॉडल समझौते के अनुसार अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।रैना ने प्रसारणकर्ता ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा कि 'रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 2023 में एकदिवसीय विश्व कप के बाद काफी सुधरा है। तब से उन्होंने 119-120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं जिससे वह भारत के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं।'

End of Feed