BCCI में बड़े बदलाव की आहट, गांगुली की जगह ये दिग्गज बन सकता है अध्यक्ष, अरुण को ये जिम्मेदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:33 PM IST

Roger Binny likely to replace Saurav Ganguly as BCCI President: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सौरव गांगुली की जगह विश्व कप विजेता खिलाड़ी रोजर बिन्नी का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

नई दिल्ली: भारत की 1983 की विश्व कप विजेता टीम के नायक रहे रोजर बिन्नी का सौरव गांगुली की जगह भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनना तय है। गांगुली पिछले तीन वर्षों से बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और वह 18 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बिन्नी के लिए अपना पद छोड़ देंगे। पिछले एक सप्ताह से चल रही गहमागहमी के बाद यह फैसला किया गया कि बेंगलुरु के रहने वाले 67 वर्षीय बिन्नी बोर्ड के 36वें अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई सचिव बने रहेंगे। शाह इसके अलावा आईसीसी बोर्ड में गांगुली की जगह भी लेंगे।

Roger Binny and sourav ganguly

उपाध्यक्ष बने रहेंगे राजीव शुक्ला

End of Feed