नया BCCI अध्यक्ष बनने के बाद रोजर बिन्नी का पहला बयान आया, इस चीज में करेंगे सुधार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 07:08 PM IST

Roger Binny first statement after taking on as BCCI president: बीसीसीआई) का अध्यक्ष पद संभालने के तुरंत बाद रोजर बिन्नी ने मंगलवार को कहा खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है और वादा किया कि वह इसकी तह तक जाएंगे। घरेलू क्रिकेट के लिए पिचों में सुधार करना भी बिन्नी के मुख्य एजेंडा में शामिल है।घरेलू क्रिकेट के लिए पिचों में सुधार करना भी बिन्नी के मुख्य एजेंडा में शामिल है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष पद संभालने के तुरंत बाद रोजर बिन्नी ने मंगलवार को कहा खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है और वादा किया कि वह इसकी तह तक जाएंगे। घरेलू क्रिकेट के लिए पिचों में सुधार करना भी बिन्नी के मुख्य एजेंडा में शामिल है।

Roger_Binny_BCCI

रोजर बिन्नी

बिन्नी ने सौरव गांगुली से बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभालने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों की चोटों को कम करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं उसमें सुधार करने का प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों का लगातार चोटिल होना चिंता का विषय है और हम इस मामले की तह तक जाएंगे और देखेंगे कि चोटों को कैसे कम किया जा सकता है।’’

End of Feed