राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जितेश शर्मा को मिली कमान

Rising Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत 'ए' टीम की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। जितेश फिलहाल भारतीय टीम के साथ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं।

Rising Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत 'ए' टीम की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। जितेश फिलहाल भारतीय टीम के साथ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बीसीसीआई द्वारा घोषित टीम में आईपीएल 2025 में धूम मचाने वाले खिलाड़ियों की भरमार है, जिससे ये टूर्नामेंट काफी रोमांचक हो गया है।

Jitesh Sharma AP

जितेश शर्मा (फोटो- AP)

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए घोषित टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को उपकप्तान बनाया गया है। नमन धीर आईपीएल में मुंबई किंग्स के लिए खेलते हैं और मध्यक्रम में खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने आरआर के लिए खेलते हुए आईपीएल 2025 में शतक लगाया था और टी20 इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।

End of Feed