'सिक्सर किंग' बनने की राह पर ऋषभ पंत, श्रीलंका में टूटेगा 100 छक्कों का जादुई आंकड़ा

Rishabh Pant 100 Six Record: ​​ऋषभ पंत टेस्ट में अब तक 50 मैच खेल चुके हैं। इन दौरान वह 43.37 की औसत से 3557 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने 8 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं। पंत टेस्ट में भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसी अंदाज की वजह से उन्होंने अब तक टेस्ट में 97 छक्के जड़े हैं।

Rishabh Pant 100 Six Record: टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में सबकी नजरें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी होंगी। जून में मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट में उनकी उप-कप्तानी तो गई, लेकिन टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर पंत की जगह अब भी पक्की है। इस बार उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इस सीरीज में मात्र तीन छक्के लगाते ही वह एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जो आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

Rishabh Pant BCCI

ऋषभ पंत (फोटो साभार- BCCI)

छक्कों का शतक लगा सकते हैं पंत

ऋषभ पंत टेस्ट में अब तक 50 मैच खेल चुके हैं। इन दौरान वह 43.37 की औसत से 3557 रन बना चुके हैं। इसमें उन्होंने 8 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं। पंत टेस्ट में भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसी अंदाज की वजह से उन्होंने अब तक टेस्ट में 97 छक्के जड़े हैं। उनके पास 100 छक्कों का मील का पत्थर पार करने का बहुत ही सुनहरा मौका है, जिससे वह सिर्फ 3 छक्के दूर हैं। अगर गॉल और कोलंबो में पंत ने 3 और लंबे शॉट लगा दिए तो वो टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

End of Feed