ऋषभ पंत या संजू सैमसन: कप्तान शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2022, 07:20 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन नमे ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच चुनाव को लेकर चल रही बहस पर खुलकर अपनी राय रखी है। जानिए शिखर ने इस मामले पर दो टूक शब्दों में क्या कहा?

क्राइस्टचर्च: भारत के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने बुधवार को कहा कि ऋषभ पंत ने खुद को ‘मैच विजेता’ के तौर पर साबित किया है और जब वह मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहे है तब टीम प्रबंधन के पूर्ण समर्थन के हकदार हैं। धवन ने सीमित मौके पर खुद को साबित कर चुके संजू सैमसन को टीम में जगह मिलने के लिए इंतजार करने की सलाह दी।

Indian-Cricket-Team

भारतीय क्रिकेट टीम( साभार AP)

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले बाएं हाथ के पंत सीमित ओवरों के मैच में एक बार फिर विफल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में 16 गेंद में 10 रन बनाये। बारिश के कारण रद्द हुई इस मैच में भारतीय टीम 219 रन पर आउट हो गयी।

End of Feed