Rishabh Pant Test Return: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में घुसकर मात देने वाले ऋषभ पंत अपने फेवरेट फॉर्मेंट रेड बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पंत को सीधे टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी लेकिन इससे पहले उनकी फिटनेस देखने को लिए स्टार विकेटकीपर को दिलीप ट्रॉफी में जगह दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो वे 2022 के बाद पहली बार इस फॉर्मेंट में दिखेंगे।
ऋषभ पंत (फोटो- ICC)
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में पारंपरिक प्रारूप खेला था। एक हफ्ते बाद, दिल्ली से घर लौटते समय रुड़की के नरसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 2023 का अधिकांश समय उन्होंने चोटों से उबरने में बिताया, उसके बाद उन्हें एनसीए में अभ्यास मैच खेलते हुए देखा गया। आखिरकार वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे। इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में और वनडे टीम में भी मौका दिया गया।
