T20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन होगा भारत का उप-कप्तान? इन दो दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर

T20 World Cup 2024 Mein Team India Ka Vice Captain: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट में भारत का उप-कप्तान कौन होगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच दो खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं।

T20 World Cup 2024 Mein Team India Ka Vice Captain: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम के विकेटकीपर के साथ-साथ टीम के उप-कप्तान का चयन करने को लेकर भी है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभालने वाले हैं लेकिन रोहित का साथी कौन होगा इसे लेकर पेंच फंसा हुआ है।

harsi pant

हार्दिक पांड्या ऋषभ पंत (फोटो- ICC/X)

इसी बीच क्रिकबज की रिपोर्ट में दो धाकड़ खिलाड़ियों का नाम सामने आया है जो कि रोहित का लीडरशिप में हाथ बंटा सकते हैं। इस रेस में सबसे आगे फिलहाल ऋषभ पंत चल रहे हैं। पंत का आईपीएल 2024 से पहले टी20 वर्ल्ड कप भी खेलने पर संशय था लेकिन वेस्टइंडीज और यूएसए में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन से कुछ दिन पहले, ऋषभ पंत टीम में नेतृत्व की भूमिका के लिए गंभीर दावेदार हो सकते हैं।

End of Feed