लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, चोटिल पंत ने छोड़ा मैदान

भारतीय क्रिकेट टीम के खेमे से लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद बुरी खबर आई। विकेटकीपर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

लंदन: भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दूसरे सत्र के खेल के दौरान बाएं हाथ में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए। पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मैदान पर भेजा गया जबकि वह तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में भी शामिल नहीं थे। भारतीय उप कप्तान पंत को मैदान में दिए गए उपचार के बाद कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद जुरेल मैदान में उतरे।

Shubman Gill and Rishabh Pant

शुभमन गिल और ऋषभ पंत (फोटो साभार AP)

34वें ओवर में चोटिल हुए पंत

पारी के 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद को लेग साइड में रोकने के लिए डाइव लगाने के बाद पंत दर्द से कराह रहे थे। पंत गेंद पर हाथ लगाने में कामयाब रहे लेकिन इसे पूरी तरह से रोक नहीं पाए। इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रुका रहा क्योंकि भारतीय सहयोगी स्टाफ पंत के हाथ का उपचार करने के लिए मैदान में थे। लेकिन खेल फिर से शुरू होने पर वह विकेटकीपिंग करने में असमर्थ हो गए। अंत में बुमराह का ओवर समाप्त होने के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए और जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली।

End of Feed