ऋषभ पंत के फ्रैक्चर के साथ बल्लेबाजी को मांजरेकर ने बताया यादगार पल

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ऋषभ पंत के मैनचेस्टर टेस्ट में फ्रैक्चर पैर के साथ बल्लेबाजी करने को ऐतिहासिक पल करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस पल को 50 साल तक याद रखा जाएगा।

मैनचेस्टर: ऋषभ पंत का पैर में फ्रैक्चर के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरना 2002 में अनिल कुंबले का टूटे जबड़े के साथ गेंदबाजी करते हुए ब्रायन लारा को आउट करने की तरह याद रखा जाएगा जो भारतीय उप-कप्तान की टीम के प्रति प्रतिबद्धता और बहादुरी का प्रमाण है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। स्कैन से पता चला कि उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट AP)

दूसरे दिन वह क्रीज पर वापस लौटे और दर्द के बावजूद खेलते हुए उन्होंने अर्धशतक बनाया और दो साझेदारियों में भी योगदान दिया। मांजरेकर ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, ‘‘जब आप इस तरह की चीजें करते हैं जैसे अनिल कुंबले का जबड़े पर पट्टी बांधकर गेंदबाजी करना तो ये इतिहास के वो पल होते हैं जिन्हें आप 50 साल बाद भी याद रखेंगे। यह दर्शाता है कि वह भारत के लिए खेलने को कितने प्रतिबद्ध हैं।'

End of Feed