Rishabh Pant Injury Update: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर सामने आई। पिछले साल दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने वाले ऋषभ पंत बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले हुए नजर आए। इस दौरान वे बिना बैसाखी के बाहर आते दिखे। इस दौरान ने अपने फैंस को जवाब भी देते हुए नजर आए। ऋषभ तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वे जल्द क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। ऋषभ इससे पहले भी घर की छत पर बैसाखी के साथ और स्विमिंग पूल में बिना किसी सपोर्ट के चलते हुए नजर आए थे।
एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए रिषभ पंत। (फोटो- Twitter)
बिना किसी सपोर्ट के बाहर आते दिखे
सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में ऋषभ पंत बिना किसी सपोर्ट के बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे बिना बैसाखी के आराम से चलते हुए एयरपोर्ट के अंदर से बाहर आते हुए नजर आए। हालांकि, इस दौरान उनके दाहिने पैर के घुटने पर पट्टी बंधी दिखी। फैंस ने उनसे चोट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने चोट को लेकर जानकारी भी दी।
पिछले साल हुआ का कार एक्सीडेंट
ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। वे दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते समय कार एक्सीडेंट के शिकार हो गए थे। ऋषभ अपनी मां को सरप्राइज देने के इरादे से घर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उनको देहरादून में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था। अभी तक वे घर पर आराम कर रहे हैं।
पंत की अनुपस्थित में उतरी दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत के गैरमौजूदगी में उतरी थी। कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण पंत आईपीएल नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम की कमान डेविड वॉर्नर ने संभाला। हालांकि, मौजूदा सीजन में दिल्ली का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। दिल्ली की टीम को कुल 14 मैचों में से महज 5 मैचों में जीत मिली , जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कुल 10 अंक के साथ टीम पॉइंट टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर यानी 9वें नंबर पर रही। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।
