Rishabh Pant return: दलीप ट्रॉफी 2024 में विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली इंडिया बी और शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के बीच गुरुवार, 5 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में लगभग दो साल बाद भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत वापसी कर रहे हैं। पंत से ऐेस में उनके फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन वे कुछ कर पाते इससे पहले गिल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया।
ऋषभ पंत (फोटो- ICC)
गिल की टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने पंत के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। पंत शुरुआत से ही अटैक करने की सोच रहे थे और ये आकाश दीप ने भाप लिया था। पंत ने मैच के 37वें ओवर में ऑन-साइड में गेंद को उछालने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिड-ऑफ फील्डर के ऊपर से निकल गई। विपक्षी टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पीछे की ओर दौड़ लगाई और शानदार डाइविंग कैच लपका।
गिल ने पकड़ा शानदार कैच
ऋषभ पंत अपने शॉट से निराश थे, वहीं शुभमन गिल को शानदार कैच लपकने के बाद दाएं कंधे पर जोरदार चोट लगी। सौभाग्य से, शुभमन इस चोट से उभरने में सफल रहे और अपनी टीम का नेतृत्व करना जारी रखा। भारत ए के तेज गेंदबाजों आकाश दीप, आवेश खान और खलील अहमद ने मैच में दबदबा बनाया।
लगभग दो साल बाद वापसी कर रहे पंत
ऋषभ पंत ने गुरुवार को अपनी पारी की शुरुआत शानदार कवर ड्राइव से की, जिससे उन्हें एक चौका मिला। नंबर 5 पर आने के बाद पंत व्यस्त दिखे, लेकिन वे केवल 10 गेंदों तक ही क्रीज पर टिके रहे। गुरुवार को दलीप ट्रॉफी में खेलना ऋषभ का दिसंबर 2022 के बाद पहला रेड-बॉल क्रिकेट मैच था। 30 दिसंबर, 2022 को एक कार दुर्घटना में पंत को कई चोटें आईं थी इसके बाद से उन्होंने आईपीएल और व्हाइट बॉल में तो वापसी कर ली लेकिन टेस्ट में वापसी अभी भी बची है।
