स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से लखनऊ और दिल्ली के बीच पंत और कुलदीप को लेकर ट्रेड डील हुई। ट्रेड प्रक्रिया के पूरे होने के बाद ऋषभ पंत ने अक्षर पटेल को फोन करके इसकी जानकारी देनी चाहिए, लेकिन अक्षर ने पंत का फोन नहीं उठाया। अब अक्षर पटेल ने इस घटना का खुद खुलासा किया है। अक्षर ने बताया कि पंत ने उनको पहला कॉल किया था।
ऋषभ पंत ने अक्षर पटेल को किया था फोन। फोटो- DC
डील पूरी होने के बाद, पंत ने सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को फोन किया। वह अक्षर को सबसे पहले यह खुशखबरी देना चाहते थे। पंत ने अक्षर को दो बार फोन किया, लेकिन पटेल ने पंत का फोन नहीं उठाया। इसके बाद अक्षर ने पंत को फोन किया। जिसका खुलासा दिल्ली कैपिटल्स के शेयर किए एक वीडियो में किया।
'भाई मैं वापस आ रहा हूं'
अक्षर ने कहा, सबसे पहले उन्होंने ही मुझे फोन किया था। आजकल मैं अपने बच्चे के साथ काफी समय बिताता हूं, इसलिए मैं आमतौर पर अपना फोन एक तरफ रख देता हूं। मैंने उनका पहला फोन नहीं उठाया और जब उन्होंने दोबारा फोन किया, तब भी मैं जवाब नहीं दे पाया। बाद में, जब मेरा बच्चा सो गया, तो मैंने उन्हें वापस फोन किया और पूछा, 'क्या हुआ? क्या कोई जरूरी बात है?' तब पंत ने कहा, 'भाई, मैं वापस आ रहा हूं।'
'मेरा प्यार उसे दिल्ली वापस ले आया'
अक्षर ने आगे कहा, 'वह हमारी पहली बातचीत थी। उसके बाद, हम सामान्य रूप से बात करते रहे। हाँ, वह आखिरकार वापस आ रहा है। मुझे अंदर ही अंदर हमेशा से लगता था कि वह वापस आएगा, हालांकि मैंने उससे कभी नहीं कहा, 'सुबह का भुला जब शाम को घर आए उसे भुला नहीं कहते', लेकिन उसके प्रति मेरा स्नेह इतना गहरा है कि मैं उसे दिल्ली वापस ले आई।
खराब रहा है अक्षर और पंत का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में लखनऊ के साथ-साथ दिल्ली का भी प्रदर्शन खराब रहा था। पंत की कप्तानी में टीम 10वें पायदान पर रही। इसके बाद पंत ने कप्तान से इस्तीफा दे दिया। वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर ही। 19वें सीजन के समाप्त होने के बाद ही पंत के किसी और टीम में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थी। लखनऊ के लिए पंत ने 14 मैच में कुल 335 रन बनाए। वहीं, अक्षर ने 14 मैच में 11 विकेट और 173 रन बनाए थे।
