ऋषभ पंत के लिए आई मनोबल और हौसला बढ़ाने वाली खबर, दर्ज की खास उपलब्धि

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 24, 2023, 07:17 PM IST

Rishabh Pant in ICC Test team of the year: हाल में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अपना इलाज करा रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए मनोबल और हौसला बढ़ाने वाली खबर आई है। उनको आईसीसी ने 2022 की टेस्ट टीम ऑफ द इयर में शामिल किया है।

Rishabh Pant News: पिछले साल के आखिर में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अब उपचार करा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए मनोबल व हौसला बढ़ाने वाली खबर आई है। उनको 2022 की आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, और वो इस टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

Rishabh Pant in ICC Test team of the year

ऋषभ पंत (AP File)

इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 12 पारियों में 61.81 की औसत और 90.90 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए। उन्होंने 2022 में दो शतक और चार अर्धशतक भी लगाए। पंत ने 2022 में टेस्ट मैचों में 21 छक्के लगाए तथा विकेटकीपर के रूप में 23 कैच लेने के अलावा उन्होंने छह स्टंप आउट भी किए।

End of Feed