क्रिकेट

Devon Conway, IND vs NZ: डेवोन कॉनवे ने की छक्कों की बौछार, जड़ा धुआंधार शतक

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 24, 2023, 08:24 PM IST

Devon Conway scores third ODI ton: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे व अंतिम वनडे मुकाबले में कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है। ये कॉनवे के वनडे करियर का तीसरा शतक साबित हुआ है।

Image

डेवोन कॉनवे का शतक (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच
  • इंदौर में गरजा डेवोन कॉनवे का बल्ला
  • कॉनवे ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा

IND vs NZ 3rd ODI, Devon Conway ODI century: भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे ने धमाकेदार शतक जड़ दिया। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 386 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी कीवी टीम की शुरुआत तो बेहद खराब रही और दूसरी ही गेंद पर फिन एलेन (0) को हार्दिक पांड्या ने बोल्ड कर दिया। लेकिन इसके बाद डेवोन कॉनवे ने पारी को शानदार अंदाज में संभालते हुए शतक जड़ डाला।

डेवोन कॉनवे ने बल्लेबाजी छोर पर आते ही तेज बल्लेबाजी का आगाज किया और 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद भी वो थमे नहीं और उनके रनों की रफ्तार बढ़ती गई। देखते-देखते कॉनवे ने 71 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। ये कॉनवे के वनडे करियर का तीसरा शतक साबित हुआ। शतक तक पहुंचने के लिए उन्होंने 7 छक्कों और 7 चौकों का सहारा लिया। इसके बाद भी वो थमे नहीं और आउट होने से पहले 100 गेंदों में 138 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 8 छक्के और 12 चौके शामिल रहे।

कॉनवे इस समय शानदार लय में हैं। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 101 रनों की पारी खेली थी जो उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। अब उन्होंने नए साल को और खास बनाते हुए दूसरा शतक जड़ दिया।

ये इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच का तीसरा शतक साबित हुआ। इससे पहले भारत की तरफ से दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक जड़े थे। रोहित शर्मा ने तीन साल का सूखा खत्म करते हुए 101 रनों की पारी खेली थी जबकि शुभमन गिल ने 112 रनों की पारी खेलते हुए भारत को 385 रनों तक पहुंचाया था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article