'IPL से ज्यादा देश के लिए खेलना जरूरी' ऋषभ पंत ने युवा खिलाड़ियों को दिया खास संदेश

Rishabh Pant advice: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भारत के युवा खिलाड़ियों को खास सलाह दी है। उनके मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल से ज्यादा टीम इंडिया के लिए खेलने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने ये भी बताया है कि उनका बचपन का सपना क्या था।

Rishabh Pant advice: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आकर्षण स्वाभाविक है, लेकिन युवा क्रिकेटरों को अपना ध्यान देश का प्रतिनिधित्व करने पर केंद्रित करना चाहिए। उनका कहना है कि अगर युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बना लेते हैं, तो आईपीएल जैसे टूर्नामेंट्स में सफलता स्वतः ही मिल जाती है।

Rishabh pant bcci

ऋषभ पंत (फोटो- BCCI Twitter)

देश के लिए खेलने का था सपना

ऋषभ पंत, जो 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं, ने जिओ हॉटस्टार (Jio Hotstar) से बातचीत में कहा, "बचपन से मेरा एक ही सपना था, भारत की तरफ से खेलना। मैंने कभी आईपीएल में खेलने के बारे में नहीं सोचा। मुझे लगता है कि लोग आज आईपीएल पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। निश्चित तौर पर यह बहुत बड़ा मंच है, लेकिन मेरा मानना है कि अगर आपका लक्ष्य देश की तरफ से खेलना है, तो चीजें अनुकूल होती जाएंगी और इनमें आईपीएल भी शामिल है।"

End of Feed