जयपुर के सवाई मानसिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी के नाम का स्टॉर्म आया। वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लखनऊ को करारी शिकस्त दे दी। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान जब इयान बिशप, ऋषभ पंत से बातचीत कर रहे थे। तभी हार से झल्लाए ऋषभ पंत के मुंह से गाली निकल गई।
लाइव टीवी पर ऋषभ पंत ने दी गाली। फोटो- X/JioHotstar स्क्रीन ग्रैब
जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के पर 220 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 60 और मिचेल मार्श ने 96 रन की पारी खेली। यश राज पुंजा ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 225 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 93 रन, जायसवाल ने 43 रन और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन की पारी खेली।
टीम के सवाल पर तिलमिलाए
राजस्थान से मिली हार के बाद ऋषभ पंत के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। वहीं, मैच प्रेजेंटेशन के दौरान वह इतना झल्ला गए कि उनके मुंह से गाली निकल गई। इयान बिशप ने टीम के बारे में जब पंत से पूछा तो उन्होंने अंग्रेजी में गाली थी। फिर टीम का बचाव करते हुए कहा कि उनके पास उम्दा टीम है।
'इसका फायदा नहीं उठा पाए'
पंत ने कहा, मुझे लगता है कि इस मैच को देखने के कई तरीके हैं। बीच के ओवरों में और फिर आखिरी ओवर में, आर्चर ने जिस तरह से गेंदबाजी की, मुझे लगता है कि वह वाकई अच्छी थी। लेकिन इस तरह की विकेट पर, जब आपको इस तरह की शुरुआत मिलती है, तो हम वास्तव में पांच या दस रन और बना सकते थे और हम आखिरी ओवर में इसका फायदा नहीं उठा पाए।
'कभी-कभी आपको'
लखनऊ के कप्तान ने कहा, यह निश्चित रूप से एक मुश्किल काम है, क्योंकि आप हमेशा अपने गेंदबाजों का समर्थन करना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी यह कठिन होता है। इस तरह की विकेट पर, गेंदबाजों के पास गुंजाइश कम होती है और बहुत सारे सुझाव काम नहीं आते। कभी-कभी आपको एक सरल योजना रखनी होती है, एक समय में एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करना होता है और बस योजना को अमल में लाने की कोशिश करनी होती है।
'इससे यह सच नहीं बलता कि हमारे पास...'
ऋषभ पंत ने कहा, अनुभव एक ऐसी चीज है जिसकी कमी आपको हमेशा खलेगी, चाहे चीजें अच्छी हों या बुरी, क्योंकि अनुभव रातोंरात नहीं कमाया जा सकता। लोगों को यह अनुभव हासिल करने में सालों लग जाते हैं और दबाव वाली स्थितियों में, यही एक चीज़ है जो आपको निश्चित रूप से आगे रखती है। जैसा कि मैंने कहा, हम एक टीम के रूप में गर्व महसूस करते हैं, चाहे हमारी वर्तमान स्थिति कुछ भी हो। हमारी टीम जैसी है, हम जानते हैं कि हम जीत सकते हैं। किसी भी बात की परवाह किए बिना, हम एक टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से काफी आत्मविश्वासी हैं। चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं और यह बात सभी जानते हैं, लेकिन इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि हम एक.... बेहतरीन टीम हैं।
