IND vs IRE: टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह ने कहा- अपनी मां का सपना जी रहा हूं

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 19, 2023, 03:09 PM IST

IND vs IRE, Rinku Singh: आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को रोमांचक जीत मिली। इसी जीत के साथ टीम इंडिया तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस बीच, भारत के लिए डेब्यू करने वाले रिंकू सिंह ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां का सपना जी रहा हूं।

IND vs IRE, Rinku Singh: अपनी मां का सपना साकार करने वाले युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जीने और अपने माता पिता को अच्छी जिंदगी देने की अदम्य इच्छा ने उनके लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग शानदार प्रदर्शन किया जिसके कारण वह आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

Rinku Singh

जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह। (फोटो- BCCI Twitter)

रिंकू ने जिओ सिनेमा से कहा,‘भारतीय टीम में शामिल होने के लिए मैंने काफी पसीना बहाया। खेल के प्रति मेरे जुनून से मुझे समर्थन की कमी और वित्तीय परेशानियों से निपटने में मदद मिली।’ इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा,‘एक चीज जिसने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, वह थी अपने परिवार को अच्छी जिंदगी देना और यह तभी संभव था जबकि मैं खेल में आगे बढ़ता। मेरे अंदर आत्मविश्वास था और उसने मुझे मजबूत बनाया और मुझे आगे बढ़ने में मदद की।’

End of Feed