रिंकू ने बताया कैसे दबाव में भी शांत रहना जानता है ये बल्लेबाज

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 2, 2023, 01:07 PM IST

रिंकू सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच के बाद उन्होंने बताया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी वह खुद को शांत रख पाते हैं। उन्होंने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को कई बार मुश्किलों से निकाला।

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान टी20 श्रृंखला में दबाव की परिस्थितियों में भी शांत बने रहकर अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने को दिया।

Rinku Singh

रिंकू सिंह (साभार-AP)

रिंकू ने चौथे मैच में 29 गेंद पर 46 रन बनाए जबकि श्रृंखला में अपना पहला खेल रहे जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 174 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 154 रन पर रोक कर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की।

End of Feed