रिंकू सिंह ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, एमएस धोनी को पछाड़ने से तीन कदम दूर

टीम इंडिया के नए फिनिशर रिंकू सिंह ने जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव को आखिरी ओवरों में छक्के जड़ने के मामले में पीछे छोड़ दिया। धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से वो अब केवल 3 कदम दूर हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बतौर फिनिशर रिंकू बना रहे हैं नाम
  • तोड़ा आखिरी ओवरों में छक्के जड़ने का सूर्या का रिकॉर्ड
  • धोनी को पीछे छोड़ने से रिंकू रह गए हैं तीन कदम पीछे

टी20 विश्व कप 2024 के दौरान बतौर रिजर्व प्लेयर चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया के साथ रहे रिंकू सिंह जिंबाब्वे दौरे पर पहले मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन उन्होंने सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए रविवार को 22 गेंद में 48 रन की आतिशी पारी खेलकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। रिंकू ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 218.18 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के जड़े।

Rinku Singh

रिंकू सिंह (साभार SONY NETWORK)

तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

रिंकू सिंह भले ही जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ने से चूक गए लेकिन उन्होंने सूर्यकुमार यादव का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिंकू अंतरराष्ट्रीय टी20 में 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और एमएस धोनी के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

End of Feed